Follow us on

वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने 100 सीटर बॉयज हॉस्टल, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की परियोजना, मल्टीपरपज ट्रेनिंग हॉल, ऑडिटोरियम तथा बालिका छात्रावास से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने बताया कि डायट परिसर में कई निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं, जबकि कुछ कार्य प्रगति पर हैं। जिलाधिकारी ने बालिका छात्रावास, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, इंटरलॉकिंग, सोलर पावर जनरेटर, सीसीटीवी और वॉलीबॉल कोर्ट सहित शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों की गुणवत्ता भी परखी।

जिलाधिकारी ने डायट परिसर के समग्र विकास पर विशेष जोर देते हुए पूरे कैंपस के सुंदरीकरण, ग्रीनलैंड डेवलपमेंट, पार्क निर्माण, मुख्य गेट से कस्तूरबा विद्यालय तक सीसी रोड, खेल मैदान विकसित करने और अन्य आवश्यक कार्यों का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराए जाएं

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x