Follow us on

वाराणसी रिवा घाट के पास दो नावों में भिड़ंत, एक नाव हुई डूबी, सभी यात्री सुरक्षित

Share this post:

पूजा भारद्वाज

*वाराणसी के रिवा घाट के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां दो नावों के बीच अचानक जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक नाव डूब गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि डूबी नाव में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।*जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब दोनों नावें गंगा नदी में विपरीत दिशा से आ रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने पर दोनों में भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में एक नाव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और देखते ही देखते पानी में डूबने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के नाविक तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े स्थानीय गोताखोरों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया*

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x