Follow us on

वाराणसी : 18 जनवरी को सभी बूथों पर उपस्थित रहेंगे बीएलओ, जमा कराएंगे फॉर्म-6, 7 और 8 

Share this post:

वशिष्ठ गोड की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी। एसआईआर के बाद मतदाता सूची से नाम कटने की आशंका को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 18 जनवरी (रविवार) को जिले के सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। इस दिन फॉर्म-6, 7 और 8 जमा किए जाएंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं मृतक, स्थानांतरित या दोहरे नामों को हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता, जन्मतिथि में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलेगा।

निर्वाचन विभाग के अनुसार जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं, उन्हें 6 फरवरी तक आपत्ति और दावा प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि फॉर्म-6 भरते समय मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें, ताकि 15 दिन में मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड किया जा सके। जिनके पास प्रिंटेड पहचान पत्र नहीं है, वे मोबाइल या ई-एपिक के जरिए भी पहचान कर सकते हैं। मतदाता ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन और स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights