Follow us on

वाहन चेकिंग में 4 ऑटो व 2 दोपहिया वाहन सीज, दर्जन भर चालान.

Share this post:

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देश एवं आदेश के अनुपालन में मड़ुवाड़ीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में रविवार दोपहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लहरतारा चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विवेक यादव, उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल दयाशंकर तथा कांस्टेबल आलोक कुमार की टीम ने अभियान को अंजाम दिया।चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर चार ऑटो एवं दो दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक वाहनों का चालान किया गया। बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर चालान किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights