गुफरान अहमद की रिपोर्ट
मिर्जापुर विंध्याचल के पार्षद पंडित अवनीश मिश्रा ने आज एक निजी लॉन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में उन्होंने सपा की साइकिल की सवारी कर ली है इसके पीछे वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सरकारी कर्मचारी बे लगाम हो गए हैं अधिकारियों का उन पर अंकुश नहीं है । सिर्फ ब्राह्मण नहीं बल्कि सर्व समाज का निरादर किया जा रहा है माघ मेला के दौरान बटुकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया परंतु सरकार द्वारा अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, मिर्ज़ापुर नगर की हालत खराब है सड़के जर्जर है सरकार की हर घर मल्हार घर जल योजना बदहाल है घरों में नल तो लगे हैं परंतु जल नहीं आ रहा है सरकारी अस्पतालों में लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल रही है इन सबको देखते हुए मैं समाजवादी पार्टी ज्वाइन किया है क्योंकि सपा सर्व समाज को लेकर चलने का कार्य शुरू से ही करती चली आ रही है समाजवादी पार्टी जाति धर्म का विभेद नहीं करती ।
विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा द्वारा विंध्याचल से 1 किलोमीटर के अंदर मांस मुद्रा की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि वह लगातार दूसरी बार विधायक हैं यह मांग उन्हें पहले ही करनी चाहिए थी और सिर्फ विंध्याचल से 1 किलोमीटर ही क्यों त्रिकोण पेरिस और पद पर भी इस पर रोक लगनी चाहिए चुनाव लड़ने का प्रश्न पर कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सपा से जुड़ा हुआ हूं और पार्टी का एक छोटा सिपाही हूं राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो आदेश होगा वह करेंगे …
बाइट पंडित अवनीश मिश्रा पार्षद/ सपा नेता विंध्याचल