रिपोर्ट : गुफरान अहमद मिर्जापुर विंध्याचल थाना पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किय है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विंध्याचल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र बिन्द उर्फ धर्मेन्द्र बिन्द, बोतल बिन्द, नागा पासी और राजेश उपाध्याय के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 99.80 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। बरामदगी के आधार पर थाना विंध्याचल में एनडीपीएस एक्ट की के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है । गिरफ्तार दो आरोपियों पर पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और हेरोइन की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।