Follow us on

विकास प्राधिकरण, चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्ति कर्मचारी डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में बृजेश कुमार कुशवाहा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

Share this post:

आज दिनांक 01/12/2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में *चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री बृजेश कुमार कुशवाहा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव महोदय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी को प्राधिकरण की सेवा यात्रा में उनके समर्पण, अनुशासन एवं कार्यनिष्ठा के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त कार्मिक को प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता श्री लाला सतीश सुमन, जोनल अधिकारी श्री शिवाजी मिश्रा, श्री सौरव देव प्रजाति, अधिष्ठान प्रभारी श्री अवधेश पाण्डेय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राज किशोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेंदर तिवारी, उपाध्यक्ष श्री रामबहादुर, महामंत्री मो॰ फराज खान, श्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध पाण्डेय, महामंत्री श्री सुशिल उपाध्याय सहित प्राधिकरण के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights