अमलेश पटेल की रिपोर्ट विद्युत मजदूर संगठन एवम विद्युत संविदा मजदूर संगठन वाराणसी का प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य अभियन्ता(वितरण),वाराणसी क्षेत्र- द्वितीय, वाराणसी से मिलकर जनपद जौनपुर के अधीन विद्युत वितरण खण्ड शाहगंज, जौनपुर के संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान का मुद्दा उठाया जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष, यूपीपीसीएल, लखनऊ के आदेश की अवहेलना खण्ड स्तर पर बदस्तूर जारी है और आज दिनांक:-16.02.2026 तक संविदा कर्मचारियों का पेमेंट नहीं आया है। संगठन के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष ही मुख्य अभियन्ता(वितरण),वाराणसी क्षेत्र-द्वितीय,वाराणसी श्री अनिल कुमार वर्मा जी द्वारा से तुरंत अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड शाहगंज, जौनपुर और फर्म से बात कर रोष प्रकट किया गया एवं तत्काल संविदा कर्मचारियों का वेतन निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया है। उनके द्वारा ये भी निर्देश दिया गया कि संविदा कर्मचारियों के वेतन में आगे से कोई विलम्ब अथवा हिला हवाली नहीं किया जाय अन्यथा कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी खंडिय अधिशासी अभियन्ता की होगी। संगठन के ओर से सर्व श्री संदीप कुमार,संजय सिंह पूर्वांचल अध्यक्ष संविदा,शैलेन्द्र चौधरी, प्रियांशु सिंह,रवींद्र पटेल जी(जिला अध्यक्ष संविदा)आदि लोग मौजूद रहे