Follow us on

विधिक सचिव ने विखरे दम्पति के बीच सुलह करवाकर किया सराहनीय कार्य 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण कुमार ने पति पत्नी के बीच काफी समय से चल रहे विवाद को सोमवार को सुलह करवाकर एक साथ करते हुए सुखमय जीवन व्यतीत करने का निर्देश दिया।बताते चलें कि मीनाक्षी पुत्री अच्छेलाल निवासिनी ग्राम ठठरा नयेपुर थाना फूलपुर जिला वाराणसी जिनकी पहचान दीपक व राकेश दुबे अधिवक्ता द्वारा की गई, और मिथिलेश कुमार वगैरह निवासी चक चमरान ढोढईपुर थाना बड़ागांव जिला वाराणसी जिनकी पहचान अधिवक्ता निधि विश्वकर्मा के द्वारा की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र नाथ शर्मा के अनुसार दोनों पक्षकारों के मध्य विवाद और मतभेद हो गए थे। सितंबर 2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष प्रीलिटिगेशन वाद दायर की गई थी। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी द्वारा प्रीलिटिगेशन वाद सं01244/2025 को पारित आदेश द्वारा यह मामला निर्दिष्ट किया गया था कि पक्षकार सहमत हैं। धीरेंद्र नाथ शर्मा उनके मध्यस्थ के रूप में कार्य करेंगे। इस दौरान 24.09.2025 से 16.02. 2026 तक बैठकें हुई और पक्षकारगण उपस्थित हुए। मतभेदों को सुलझाने के लिए मध्यस्थ के द्वारा समाधान कर लिया गया है। पक्षकार गणों ने पुष्टि करते हुए मध्यस्थ की उपस्थिति में स्वेच्छया अपनी स्वतंत्र इच्छा से निपटारा करारनामे पर अपना हस्ताक्षर कर दिया है। आज की तारीख से उभय पक्ष के संसर्ग से एक पुत्र आयुष कुमार उम्र 2 वर्ष है, जिसकी देखभाल एकसाथ रहते हुए दोनों पक्ष गण सुचारू से करते रहेंगे और शान्ति पूर्ण शहरी के रुप मे जीवन व्यतीत करते रहेंगे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x