कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
वाराणसी। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर बरेका के सामाजिक संगठन कुशवाहा मित्र मंडल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस को कर्मचारी क्लब में खेल उत्सव के रूप में मनाया।इस अवसर पर कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवनी तथा उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।
खेल प्रतियोगिता में रिंग फेंको में महिलाएं तथा लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ओलम्पिक खेलो से जुड़ी प्रश्नावली प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने उत्तर दिया उन्हें तुरंत पुरस्कृत किया गया।पुरुषों तथा बच्चों के लिए इनडोर हॉकी प्रतियोगिता कराया गया।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग,हाकी,एथलीट उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार मौर्य, असिस्टेंट कमांडेंट जय प्रकाश मौर्य सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार एवं राजेश कुशवाहा, संचालन राजीव सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में कर्मचारी परिषद सदस्य मनीष कुमार सिंह, दिलीप कुमार, और सुनील कुमार सिंह, आकाश वर्मा, दीपक दांगी,धीरेंद्र प्रताप सिंह,समित कुमार, सूरज कुमार,अनिल कुमार सिंह,सतीश महतो,प्रमोद कुमार, मनोज कुशवाहा,पिंटू कुमार मौर्य,राजेश कुशवाहा,अरुण मौर्या, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।