Follow us on

विशालाक्षी मंदिर में असहायों और गरीबों में कंबल का वितरण

Share this post:

सनी विश्वकर्मा वाराणसी

वाराणसी। मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को गरीबों और असहायों में कंबल का वितरण किया गया। इसके पूर्व भी मंदिर और प्रयागराज मेला क्षेत्र में भी सैकड़ों कंबल का वितरण किया गया।

विशालाक्षी मंदिर में महंत राजनाथ तिवारी की देखरेख में कंबल वितरण का कार्यक्रम सुबह से शाम तक चला। इस मौके पर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किया गया। मंदिर में शीतलहर के दौरान भी कंबल का वितरण किया गया था। एक सप्ताह पूर्व मंदिर और चरण वंदना की ओर से प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में भी कंबल का वितरण किया गया था। इस कार्यक्रम में उप महंत नितिन तिवारी, जतिन तिवारी, शंकर उपाध्याय, अनिल तिवारी, ऋति विमल पांडेय, कौशल पांडेय, नितेश जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights