Follow us on

विश्व कैंसर दिवस पर धनवंतरी सभागार में जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई अहम सीख

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर 

मिर्जापुर। जिला मंडलीय अस्पताल के नवनिर्मित धनवंतरी सभागार में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मिर्जापुर के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार सिंह रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों एवं अस्पताल अटेंडेंट को कैंसर से जुड़ी सावधानियों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. सिंह ने कहा कि यदि कैंसर का पता प्रारंभिक अवस्था में लग जाए, तो इसका सफल इलाज संभव है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे मरीजों में शुरुआती लक्षणों को पहचानने में सतर्क रहें और समय पर जांच के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक से निर्मित किसी भी सामग्री में खाद्य पदार्थ के उपयोग से बचने की सलाह दी, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

कार्यक्रम में डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. सुनील सिंह सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक, नर्सें एवं स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights