सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पालिका अध्यक्ष द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने पौधारोपण करने के बाद कहा कि यह कार्यक्रम प्रकृति को हरा-भरा रखने और नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेने और इसे सफल बनाने के लिए ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रमों से आम जनता को प्रेरणा मिलती है। कि वे अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और Express Media Service जैसी पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जाए। गुप्ता ने कहा कि पौधों की देखभाल के साथ ही साथ लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। नगर पालिका परिषद और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से हरियाली बढ़ाई जा सकती है। पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने पौधारोपण के बाद स्थानीय लोगों के साथ आमजन से आसपास के किसी विशेष स्थान पर ऐसे ही किसी पौधारोपण और कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के बारे में जानकारी दिया जाए और लिया भी जाए। उक्त मौके पर दानिश मंसूरी, सत्येंद्र कुमार, संतोष कश्यप सहित आदि लोग उपस्थित रहे।