दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी: रामनगर थाना क्षेत्र के विश्व सुंदरी पुल के नीचे फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश एजाज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एजाज मुजफ्फरपुर (बिहार) का निवासी है और पुलिस के अनुसार वह एक शातिर गोतस्कर है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वह पहले भी 6–7 बार जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Post Views: 11