वाराणसी –विकास प्राधिकरण वाराणसी के सभागार में शुक्रवार को वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में विस्तारित विकास क्षेत्र के 216 नये ग्रामों के ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम सचिवों के साथ संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर नियोजक प्रभात कुमार, सहायक नगर नियोजक सौरभ जोशी तथा प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों एवं प्रतिनिधियों के साथ विकास प्राधिकरण के विस्तारित विकास क्षेत्र मास्टर प्लान- 2031 में प्रस्तावित विकास कार्यों, भूमि उपयोग और अवसंरचना, विकास, जल निकासी, सड़क नेटवर्क तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियोजित विकास की आवश्यकता पर विस्तृत वार्ता की गई। अधिकारियों द्वारा मानचित्र स्वीकृति की अनिवार्यता, उसकी प्रक्रिया तथा स्वीकृत मानचित्र से नागरिकों को मिलने वाले लाभ जैसे- सुरक्षित एवं नियमबद्ध निर्माण, कानूनी सुरक्षा, अवैध निर्माण की रोकथाम एवं भविष्य के जोखिम से बचाव पर विस्तार से जानकारी दी गई।इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम प्रतियोगियों को जागरूक करना और ग्राम पंचायत के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाये वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वीडीए में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजनवीडीए में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजनवीडीए में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजनवीडीए में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share this post: