Follow us on

वीडीए में डा.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट               वाराणसी — वाराणसी विकास प्राधिकरण में मंगलवार को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंगलवार को उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात केक काटकर उनका 135 वां जयन्ती मनाया गया। इस अवसर पर डा.भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, विचारों एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के रचयिता थे। उन्होंने समाज में समानता, न्याय एवं अधिकारों की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कर्मचारियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अनिरूद्ध पाण्डेय व राजकिशोर सिंह द्वारा डा.भीमराव अम्बेडकर का जयकारा लगाया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के साथ साथ वीडीए अधिकारी व कर्मचारीगण व संगठन के पदाधिकारीगण अनिरूद्ध पाण्डेय, राजकिशोर सिंह समेत सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x