Follow us on

शिक्षक पुत्र का चयन डेटा* *साइंटिस्ट के पद पर हुआ*

Share this post:

 

वाराणसी जिले के सेवापुरी ब्लाक के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठटरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा ग्राम सभा नयापुर, मिर्जामुराद निवासी चन्द्रबली पटेल व गृहिणी श्रीमती शारदा सिंह के पुत्र चन्द्रेश पटेल का चयन बंगलूरू स्थित अमेरिकी AI कम्पनी ‘नेट्राडाइन’ में डेटा साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता- पिता के प्रोत्साहन व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में रोबोटिक्स के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ०) सुरेश सुन्दरम् के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। इसी विभाग में वे एम.टेक. अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं।

बताते चलें कि चन्द्रेश ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी हावड़ा से बी.टेक.की पढ़ाई के दौरान इंजीनियरिंग की महत्वपूर्ण परीक्षा गेट -2024 में आल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की थी।

इस कामयाबी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी श्री संजय कुमार यादव ने चन्द्रेश को शुभकामनाएं दी हैं ।प्रा०शि०संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री काशीनाथ यादव,पू०मा०शि०संघ के महामंत्री श्री शशिकान्त दुबे, TSCT के मंडल सह संयोजक श्री बृजेश चन्द्र यादव, सहायक अध्यापक श्री रमेश सिंह, डॉ० उमाशंकर वर्मा, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, श्री अरविन्द कुमार , श्री विनोद कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान श्री सियाराम केशरी, भाजपा नेता श्री रमेश सिंह,कोटेदार श्री ओम प्रकाश मौर्य आदि लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पिता चन्द्रबली पटेल (नोडल शिक्षक संकुल व TSCT ब्लाक संयोजक)ने शनिवार को न्याय पंचायत ठटरा के सभी स्कूल में तथा अंकित हास्पिटल के प्रोपराइटर चाचा विजय शंकर सिंह ने कछवां रोड मार्केट में मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights