चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में शिल्प मेला 2025 का उद्घाटन मुख्य अतिथि: अम्बरीश सिंह भोला “मानद सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी उ. प्र. सरकार।” के कर कमलों द्वारा किया गया। माननीय अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि इस शिल्प मेला 2025 न सिर्फ जरूरतमंद हस्त शिल्पियों की सहायता होगी बल्कि काशी के आम लोग एवं पर्यटकों को भी सीधे हस्त शिल्पियों एवं बुनकरों से सस्ते मूल्य पर कलात्मक वस्तुएं खरीदने का अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए उन्होंने संयोजक अमनदीप शर्मा एवं उस्मान मलिक को बधाई दी और कहा की जो ग्राहक बनारस के आसपास के जिले से लगन के समय आते हैं उनके लिए भी अच्छा अवसर है।इस मौके पर मेला संयोजक अमनदीप शर्मा एवं उस्मान मलिक ने बताया कि मेला का औपचारिक शुरूवात 4 दिसम्बर से हो गई जो 16 दिसंबर तक चलेगा आज इसका भव्य उद्घाटन किया गया है कि शिल्प मेला में संपूर्ण भारत के हस्त शिल्पी एवं बुनकर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि यहां उत्तराखंड की सदरी, मुरादाबाद के कंबल, पटियाला की जूती, सहारनपुर फर्नीचर, पंजाब की फुलकारी, कश्मीर के सूट शॉल, खुर्जा की क्रोकरी, राजस्थान की ज्वैलरी, भदोही का कालीन, दिल्ली के लेदर बैग, चंडीगढ़ के सूट आदि अन्य उपयोगी वस्तुएं मेले में शामिल है।ग्राहक इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं और मैं ग्राहकों से निवेदन करता हूं कि शहर के सभी ग्राहक बंधु आए और इस मेले का लाभ उठाएं। अरविंद राय की रिपोर्ट वाराणसी