वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी –जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिक किशोरी (उम्र 17वर्ष 08 माह) को भगाने वाले अभियुक्त ऋतिक उर्फ अक्षय सोनकर पुत्र मदनलाल सोनकर निवासी एस एच 1/105 चुप्पेपुर गिलट बाजार थाना शिवपुर वाराणसी को उसके निवास स्थान चुप्पेपुर गिलट बाजार थाना शिवपुर से रविवार को अपरान्ह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा द्वारा बताया गया कि 16 जुलाई 2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना शिवपुर में प्रतिवादी द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष 8 माह को बहला फुसला कर यूपी कॉलेज गेट के सामने ऑटो में बैठाकर ले जाने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर अभियुक्त अक्षय सोनकर को उसके निवास स्थान चुप्पेपुर गिलट बाजार से रविवार को अपरान्ह में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 87,137(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा, उ0नि0 अमित सिंह, उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार,का0 आलोक शर्मा आदि शामिल रहे।