वाराणसी — जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन कमिश्नरेट प्रमोद कुमार तथा अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त नितिन तनेजा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक थाना शिवपुर वीरेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को शिवपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर शारदा बिहार कालोनी में हुई आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ती की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया।आपरेशन चक्रव्यूह के तहत इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर शिवपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः मोहित यादव पुत्र बच्चा लाल यादव निवासी मीरापुर बसही थाना शिवपुर वाराणसी और दूसरे का अंजलि चौहान पत्नी मोहित यादव पुत्री नागेंद्र चौहान निवासी नवलपुर बसही थाना शिवपुर वाराणसी बताया गया। दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान ने बताया कि अभियुक्त मोहित यादव अपनी पत्नी अभियुक्ता अंजलि चौहान के साथ मृतका अनुपमा पटेल उर्फ सीता के घर के पास शारदा विहार कॉलोनी लक्ष्मणपुर थाना शिवपुर वाराणसी में किराए पर रहता था मृतका का घर से ही पैकेट का दूध बेचने का काम करती थी। दूध खरीदने के दौरान मृतका का अभियुक्त मोहित यादव से परिचय हो गया था और आना जाना था। चूंकि मृतका को कोई संतान नहीं थी और वह अभियुक्त से संबंध स्थापित कर संतान पैदा करना चाहती थी। जिसके लिए अभियुक्त पर दबाव बनाती रही और ऐसा ना करने पर पुलिस से शिकायत कर फ़साने की धमकी देती थी। अभियुक्त ने पूरी बात को अपनी पत्नी अभियुक्ता अंजलि चौहान से शेयर किया और दोनों ने यह तय किया कि इसे रास्ते से हटाना जरूरी है। अभियुक्त एवं अभियुक्ता दोनों मिश्रा होम स्टे काली माता मंदिर पांडेयपुर में रुके हुए थे और दिनांक 11 दिसंबर 2025 की सुबह मृतका के घर के लिए चल दिए। मृतका के घर से पहले अभियुक्ता अंजलि चौहान रुक गई और अभियुक्त मोहित यादव घर के पीछे के रास्ते से घर में घुसकर मृतका के घर में पड़े सामान पत्थर का सिल व स्टील के ड्रम से सिर, चेहरे, व गर्दन पर वार कर हत्या कर दिया तथा मृतका के पहने हुए जेवर व आलमारी में रखे हुए जेवरात, नगदी रूपए पैसे लेकर घर से बाहर आया। खून से सने कपड़े को अभियुक्ता अंजलि चौहान ने साल से ढक कर टेंपो पकड़कर भोजूबीर होते हुए वापस मिश्रा होम स्टे काली माता मंदिर पांडेयपुर में रुक गए थे। 12 दिसंबर 2025 को बाहर भागने की तैयारी में रेलवे स्टेशन शिवपुर आए थे। जहां गिरफ्तार होने के पश्चात घटना के समय पहने हुए कपड़ों को एक झाड़ी में फेकने की बात स्वीकार कर बरामद कराये तथा अभियुक्त एवं अभियुक्ता घटना कारित किए जाने के पश्चात मृतका के जेवरात व घर से प्राप्त रूपए पैसे दोनों के कब्जे से बरामद किए गए। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 103(1),305(ए), 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।इस 24 घण्टे में किए गये सराहनीय पर्दाफाश पर शिवपुर की संयुक्त पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा उत्साहवर्धन के लिए 50,000/ बतौर पुरस्कार देने की घोषणा किया गया। हत्या में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना शिवपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर, उ0नि0 कृष्ण कुमार सरोज, उ0नि0 गौरव सिंह, उ0नि0 विद्यासागर चौरसिया,उ0 भूपेन्द्र कुमार, म0उ0नि0 प्रतिभा शाही, हे0का0 लवकुश कुमार, म0कां0 पिंकी गौड़, हे0का0 रामबाबू,का0 नीतेश तिवारी,का0 बालमुकुंद मौर्या आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता