Follow us on

शिवरात्रि पर भव्य निकला शिव बारात, प्रतिभागीयों को किया गया सम्मानित

Share this post:

वरुन कुमार पांडे की रिपोर्ट                               मिर्जामुराद। शिवरात्रि पर रविवार की रात आठ बजे मिर्जामुराद बाजार में कई गाड़ियों के साथ भव्य शिव बारात निकला।शिव बारात बाजार से होते हुए (बंगलाचट्टी) स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ।जहां ग्रामीण महिला, पुरुष, बच्चों द्वारा शिव मंदिर में मत्था टेक कर दर्शन-पूजन किया।वही शिव बारात में एक वाहन पर भगवान शंकर के रूप में एक 10 वर्षीया बालक विराजमान रहा।जैसे-जैसे वाहन आग बढ़ रहा था हर कोई दर्शन करता नजर आया।झांकी के साथ काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।वही जगह-जगह स्टॉल पर रात्रि तक कीर्तन, भजन व शिव भक्ति गीत चला।बारात में बैंड-बाजा, रब्बी, नागिन बैंड, तोप के साथ भारत के जवान जैसे चीजे झांकी में शामिल रहे।वही युवा शक्ति क्लब के तत्वावधान में झांकी में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय एवं वरुण कुमार पांडे अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ द्वारा गिफ्ट देकर व नगद देकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया गया।इस दौरान कमेटी के अरविंद विश्वकर्मा, रीशु विश्वकर्मा, बाबू लाल, छोटू शर्मा, अनूप शर्मा, आशीष, अमित, चन्द्रबली यादव, गोपाल गुप्ता, शनि, विशाल शर्मा, साजन, आकाश विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights