Follow us on

श्रावण मास में कावड़ियों के लिए सुरक्षा और सुगम आवागमन के दृष्टिगत महेवा महेश्वरनाथ मंदिर रास्ता को मरम्मत कराने के साथ बिजली पोल पर लाइट व्यवस्था निरीक्षण के दौरान कराया गया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां। श्रावण मास में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी सुश्री निधि द्वारा महेवा महेश्वरनाथ शिव मंदिर जाने वाले कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान सड़क की स्थिति, मरम्मत, बैरिकेडिंग और यात्रा के लिए विशेष प्रकाश (रोशनी) व्यवस्था का जायजा लिया गया। रास्ता और सुरक्षा को लेकर मार्गों के गड्ढों को भरना, एक लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित करना और खतरनाक सर्विस लेन पर बैरिकेडिंग लगाना। इसके साथ ही रोशनी की व्यवस्था के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। ताकि रात में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे से सुविधा मिल सके। इसलिए स्ट्रीट लाइटों को ठीक करना और खंभों व खुले तारों को सुरक्षित करना जरूरी समझा गया। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं चिकित्सा शिविर, साफ-सफाई और पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा और निरीक्षण किया गया। इस संबंध में एसडीएम सुश्री निधि ने बताया कि पहली अगस्त को श्रावण मास को दृष्टिगत क्षेत्र के महेवा स्थित महेश्वर नाथ मंदिर सहित उसके आसपास का निरीक्षण किया गया। और लाइट रास्ता को ठीक कराया गया। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x