Follow us on

श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन एवं विशाल भंडारा सम्पन्न

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। अस्सी स्थित रामेश्वर मठ में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का भव्य समापन पूज्यपाद अनंत श्रीविभूषित काशी धर्मपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।

समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में काशी के संत-महात्माओं एवं असंख्य श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य किया। सम्पूर्ण परिसर भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रो. रामनारायण द्विवेदी (महामंत्री, काशी विद्वत परिषद), स्वामी सत्यानंद जी (महाराष्ट्र), रामेश्वर मठ के प्रभारी आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज, एडवोकेट विनय तिवारी, मनोज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के माध्यम से भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का दिव्य संदेश देते हुए समाज को धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की।

पूज्य महाराज श्री का मीरजापुर प्रस्थान

कथा समापन के उपरांत पूज्य महाराज श्री आज काशी से मीरजापुर जनपद के गंगाहरा कला ग्राम के लिए प्रस्थान कर गए। वे कल से प्रारंभ होने वाले पावन शिव शक्ति महायज्ञ में सम्मिलित होंगे तथा अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालु भक्तों को शिव महापुराण कथा का दिव्य रसपान कराएंगे।

उनके आगमन से समूचे क्षेत्र में उत्साह एवं भक्ति का वातावरण व्याप्त हो गया है, और श्रद्धालुजन इस पुण्य अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x