Follow us on

श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा आज काशी कुष्ठ सेवा संघ आशापुर, सारनाथ में शंकरा आई हॉस्पिटल,हरौहा की टीम द्वारा 70 रोगियों के जांच की गई

Share this post:

श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा आज काशी कुष्ठ सेवा संघ आशापुर, सारनाथ में शंकरा आई हॉस्पिटल,हरौहा की टीम द्वारा 70 रोगियों के जांच की ग, जिसमें से 43 नेत्र रोगी मोतियाबिंद के पाए गए, सभी नेत्र रोगी एक बड़ी बस से शंकरा आई हॉस्पिटल, हरौहा दोपहर 1:00 बजे ले जाएं गये, जहां उनका मोतियाबिंद का फेंको विधी से ऑपरेशन किया जाएगा, ऑपरेशन में उच्च क्वालिटी के लेंस लगाये जाएंगे, सभी नेत्र रोगी का ऑपरेशन के उपरांत उनका दवा, खाना, नाश्ते आदि का इंतजाम किया जाएगा, जो बिल्कुल निशुल्क होगा, और उनको पुनः दूसरे दिन काशी कुष्ठ सेवा संघ परिसर में अपने साधन से पहुंचवाया भी जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रो.प्रशान्त नागर जी रहे, उन्होंने रोटरी क्लब वाराणसी गंगा के महान सेवा कार्य के लिए काफी तारीफ की और कहा कि यह क्लब लगातार मोतियाबिंद शिविर का आयोजन करता आ रहा है, इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है, प्रोजेक्ट डायरेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि क्लब का 100 ऑपरेशन का टारगेट था, जिसे उसने लगभग पूरा कर लिया है, इसके पहले भी दो शिविर यहां पर ही लगाए गए थे, काशी कुष्ठ सेवा संघ में लगाए गए थे, जिसमें एक शिविर में 27 और एक में 25 ऑपरेशन किए गए थे, और आज 43 ऑपरेशन के लिए मरीज भेजे गए हैं, इस तरह टोटल 95 ऑपरेशन रोटरी क्लब वाराणसी गंगा के द्वारा कराये जा चुके हैं, शंकरा की 6 सदस्यीय टीम ने टोटल रोटरी क्लब वाराणसी गंगा के 255 से ज्यादा नेत्र रोगियों की जांच की है, पूर्व अध्यक्ष रो. धर्मेंद्र गोयल जी ने बताया यह शिविर आगे भी चलता रहेगा और हम लोग मोतियाबिंद के और भी ऑपरेशन करने में सफल हो पाएंगे, अध्यक्ष विनोद अग्रवाल जी द्वारा स्वागत किया गया एवं सचिव रितेश कुमार जी के द्वारा धन्यवाद दिया गया। शिविर में हरेकृष्ण कक्कड़, प्रदीप कुमार एवं शशांक अग्रवाल गच्चृ जी का विशेष सहयोग रहा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights