Follow us on

संचारी रोकधाम के लिए विकास खंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के साथ स्वास्थ्य विभाग भी शामिल रहा

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत विकास खंड कार्यालय में मंगलवार को ब्लॉक टास्क फोर्स की यह बैठक कर संक्रामक रोगों की रोकथाम और टीकाकरण को लेकर की गई। खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव (BDO) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सीपी मिश्रा की संयुक्त बैठक में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ मिलकर प्लानिंग तैयार करने और आम जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए।बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ब्लॉक और नगर के अंतर्गत मच्छर जनित रोगों (जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया) और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जागरूकता के साथ साफ-सफाई और कीटनाशक छिड़काव के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही घर-घर दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगी और उन्हें ⁠UNICEF तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए प्रेरित करेंगी। इस दौरान केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ सीपी मिश्रा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए बूथ प्रबंधन टीम की तैनाती और व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार (आंगनबाड़ी), पंचायती राज और शिक्षा विभाग सहित कई संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उक्त बैठक में मंगला प्रसाद, आसिफ जमाल, एख़लाक अहमद, पशु चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश कुमार,सुनील कुमार सहित आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x