Follow us on

संत रामनारायण राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय, बरुईन में सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ हुआ।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। संत रामनारायण राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय, बरुईन की प्राचार्या डॉ शशि लता श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीतू जयसवाल की अगुवाई में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर एवं समाजसेवी डॉ कुंदन पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री गोरख नाथ सिंह और श्री सुरेन्द्र सिंह रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीतू जायसवाल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉक्टर पांडेय और विशिष्ट अतिथि गोरख नाथ सिंह तथा सुरेन्द्र सिंह द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण और उसके उपरान्त दीप प्रज्वलित कर किया गया। हमारी परम्परा के अनुसार मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान, राष्ट्रगान इत्यादि गाया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर पांडेय ने छात्राओं को अपने जीवन को आदर्श बनाने तथा समाज में अपनी सार्थक भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमारी द्वारा पढ़ा गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीतू जायसवाल ने पूरे 1 सप्ताह के कार्यक्रम को पढ़कर सबको सुनाया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित महाविद्यालय के आनन्द कुमार सिंह, रामप्यारे सिंह, सन्तोष कुमार मिश्रा, माया देवी, संकठा सिंह, विद्या सागर सिंह, राहुल श्रीवास्तव, एवं अन्य प्रवक्ता तथा कर्मचारी गण उपस्थित रह।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x