Follow us on

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट                                      वाराणसीसंपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शनकरने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा विजेताओं को पदक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली निधि गुप्ता ने बताया कि उन्हें कुलपति महोदय के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त करना गौरव की बात है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों और सहखिलाड़ियों को दिया।

प्रतियोगिता में समिष्ठा, किरण यादव, अर्चना मौर्य सहित अन्य खिलाड़ियों को भी स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई और भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights