सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित फरियादियों द्वारा प्रार्थना प्रस्तुत किया गया। जिसका मौके पर निस्तारण नहीं होता है। इसमें कुल 35 मामले आए जिनमें से 3 का समाधान हुआ। 32 मामलों के लिए लेखपालों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बताया जाता है। की शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की एसडीएम सुश्री निधि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में आए लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस पर आए प्रार्थना पत्रों की गुणवत्ता के साथ जांच पड़ताल कर निस्तारण किया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुश्री निधि द्वारा क्षेत्रीय लेखपालों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस पर पीड़ित फरियादियों के द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना की नियमानुसार जांच कर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, लेखपाल रुपेश कुमार रंजन, कानूनगो अजय यादव, कानूनगो नसीमुल्लाह, शैलेन्द्र सिंह यादव, विजय कुमार, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।