दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी संपूर्ण समाधान दिवस में 117 शिकायतें पहुंचीं, 12का मौके पर निस्तार जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:पिंडरा, वाराणसी। तहसील पिंडरा में शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्णसमाधान का आयोजन हुआ
जिलाधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार पुलिस एवं राजस्व विभाग प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी मालती संपूर्ण समाधान दिवस पर आरोप लगाते हुए कहा मेरा पटिदार मां बहन की गाली देते हुए आबादी की जमीन जबरन कब्जा करने का कोशिश कर रहा है जो कोर्ट में विचाराधीन वाद संख्या 374 सन् 2022 बावजूद प्राथी के पैतृक आबादी पर घर के जमीन में लेकर विपक्षी द्वारा जबरन कब्जा का कोशिश कर रहा है ।
फूलपुर थाना क्षेत्र के गुफरान खान पिंडरा निवासी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कहा कि शहिद होंडा एजेंसी पिड्रा एक्टिवा बजाज फाइनेंस द्वारा लिया गया था नई गाड़ी बार-बार खराब हो जाने पर जिसकी शिकायत 1076 हेल्पलाइन में पर किया जिसका समझौता भी हुआ था। प्रार्थी की गाड़ी ठीक करा कर देंगे प्राची 14- 7-.2026 को एजेंसी पर गाड़ी बनवाने गया एजेंसी वाले गाड़ी पर एजेंसी को छोड़कर जाने की बात कही दूसरे दिन प्रार्थी गाड़ी लेने गए तो एजेंसी द्वारा 950 रुपय मांगा गया प्रार्थी द्वारा पैसा न देने की बात कही प्राथी का गाड़ी एजेंसी पर रख लिया है प्रार्थी ने बताया कि कोई किस्त अभी तक बाकी नहीं है सर्विस के नाम पर अब तक लगभग ₹2000 एजेंसी द्वारा ले लिया गया है चार महीने के बाद भी गाड़ी का आरसी पेपर अभी तक नहीं दिया । प्रार्थी ने बताया कि हर महीने किस्त देता आ रहा हूं।
संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देते हुए अशीर अहमद ने बताया मौज दादूपुर परगना 15 तहसील पिंडरा वाराणसी आ ० नं 0 316 रकबा 0.0120 हे 0 जो गाँव सभा की चक रोड है व नक्शे मे दर्ज है विपक्षी असलम हाशमी पुत्र स्व ० सुल्तान व उनके लड़के अकरम, वगै गाँव सभा की चकरोड जिसका नं0 316 पर अतिक्रमण किये है टिनशेड व पेड़ आदि व ईंट से कच्चे रास्ते को घेर दिये है मना करने पर मार पीट करने पर अमादा हो रहे है विपक्षीगण दबंगई व गुण्डई के बल पर गाँव सभा की चकरोड को कब्जा किये है।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 117शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए सौपा गया।
समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों
उन्होंने भूमि विवाद संबंधी मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और न्यायोचित तरीके से समाधान करना शासन-प्रशासन की सवीच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर डीसीपी नीतू कादयान उपजिलाधिकारी पिंडरा कुंदन राज कंपुर ,तहसीलदार नेहा रंगवसी , नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, खंड विकास अधिकारी पिंडरा, बड़ागांव, हरहुआ सहित राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।