Follow us on

सड़क पटरी पर ठेले और खोमचे एवं सब्जी मंडी लगाने से भारी अतिक्रमण और भयंकर जाम की समस्या बन गई 

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां। स्टेशन बाजार के मुख्य मार्ग की सड़क पटरी पर ठेले और खोमचे एवं सब्जी मंडी लगाने से भारी अतिक्रमण और भयंकर जाम की समस्या बन गई है। इससे रेल यात्रियों की सुबह वाली ट्रेन भीषण जाम एवं बड़े वाहनों के प्रवेश तथा घंटों खड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के मुख्य कारण पटरी पर अवैध रूप से ठेले और खोमचे खड़ा करना तथा सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क के हिस्से पर कब्जा करने के साथ खरीदारों द्वारा अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा करना जोखिम बना हुआ है। आम जनता पर प्रभाव पैदल चलने वालों के लिए रास्ते का पूरी तरह बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी है। भीषण जाम लगने के कारण आपात कालीन वाहनों (जैसे एम्बुलेंस) का समय पर नही निकल पाना गम्भीर समस्या बनी हुई है। नगर पालिका परिषद या एसडीएम के द्वारा सड़क के दोनों तरफ अवैध कब्जों को हटाने के लिए एंटी-इन्क्रोचमेंट अभियान चलाना चाहिए। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, नेहाल खान, निशात खान वारसी, मोहम्मद आरिफ खान वारसी, व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, आजाद वर्मा, रितेश वर्मा, अजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता सहित आदि लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग किया है। कि सुबह के समय स्टेशन बाजार में बड़े वाहन के प्रवेश से घंटों खड़ा रहने व सब्जी विक्रेता सड़क पटरी पर पूरी तरह समय 11 बजे तक भीषण जाम लगाए रहते है। जिसके कारण दूर दराज के लिए जाने वाले रेल यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है। जो एक गम्भीर समस्या खड़ी हो चुकी है। एसडीएम जमानियां से लोगों ने सड़क पटरी से पूरी तरह किए गए या किए जा रहे, अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x