Follow us on

सत्यम इंटर नेशनल स्कूल में साइंस एक्जीबिशन ऐंड फेयर मेगा मैजिक शॉ कार्यक्रम के साथ बल्कि विज्ञान प्रदर्शनी मेला और जादुई शो जैसे विभिन्न प्रकार के आयोजनों के संयोजन को संदर्भित किया।

Share this post:

जमानियां। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला लोदीपुर स्थित सत्यम इंटर नेशनल स्कूल में शनिवार को साइंस एक्जीबिशन ऐंड फेयर मेगा मैजिक शॉ कार्यक्रम के साथ बल्कि विज्ञान प्रदर्शनी मेला और जादुई शो जैसे विभिन्न प्रकार के आयोजनों के मुख्य अतिथि रवि कुमार पांडेय चीफ़ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट( जज) पालीगंज पटना रहे। इस दौरान रवि कुमार पांडेय ने सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित के साथ सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। उक्त मौके पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, प्रोफेसर ए,के झा, बृजेश सिंह, डाक्टर ज्ञान प्रकाश मौर्य और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार मौर्य, प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य, एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा के अलावा प्रधानाचार्य एल डी जेना सहित अनेकों गणमान्य लोगों की शिरकत रही। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जहाँ विद्यार्थी विज्ञान के सिद्धांतों को समझने के लिए अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया हैं। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले गणमान्य लोगों ने विज्ञान को जादुई तरीके से प्रस्तुत करने वाले शो का खूब आनंद लिया। शनिवार को मोहल्ला लोदीपुर स्थित सत्यम इंटर नेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और मेला का आयोजन किया गया। जहाँ छात्र छात्राओं ने अपनी परियोजनाओं और मॉडलों के माध्यम से अपने हुनर को दिखाया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं को मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। उक्त मौके पर माडल बनाकर प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओं के हुनर के कायल हुए। मुख्य अतिथि चीफ़ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट( जज) रवि कुमार पांडेय ने खूब तारीफ किया। और ज्ञान के निर्माण और टीम वर्क को प्रोत्साहित किया। उक्त मौके पर प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य ने बताया कि मेगा साइंस यह विज्ञान समागम जैसे बड़े पैमाने के आयोजनों को संदर्भित करता है। जो वैश्विक विज्ञान परियोजनाओं को समाज के सामने प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने बताया कि ये आयोजन अक्सर बड़ी और जटिल वैज्ञानिक परियोजनाओं को शामिल करते हैं। जैसे मैजिक शो है। यह एक आकर्षक और जादुई तरीके से विज्ञान की अवधारणाओं को प्रस्तुत करने के लिए आयोजित किया गया है। जो सरल विज्ञान प्रयोगों के माध्यम से बच्चों को विज्ञान के चमत्कारों से परिचित कराता है। इस संबंध में प्रधानाचार्य एल डी जेना ने बताया कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है। जो छात्रों को विज्ञान को प्रदर्शन प्रयोग और जादुई प्रस्तुतियों के माध्यम से अनुभव करने का एक बहुआयामी अवसर प्रदान करता है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights