सनबीम वरूणा में फनफिनिटी-2026 कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी–‌ सनबीम इंटरनेशनल स्कूल के सुरम्य वातावरण में बुधवार को फनफिनिटी-2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में नवागत एवं अध्यनरत छात्र-छात्राओं के सतत, समग्र, रचनात्मक, समन्वित नेतृत्व एवं टीमवर्क की भावना विकसित करने एवं उन्हें शिक्षण कौशल के प्रयोग से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम ने सभी सम्मानित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को मंत्र मुक्त कर दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य बिंदु एआई कार्निवाल, कैम्पस टूर, गेम्स एंड स्पोर्ट्स, आर्ट एंड क्राफ्ट कॉर्नर, फन लैब, ई-गेमिंग जोन एण्ड म्यूजिक एण्ड डांस थे। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक, अध्यक्षा भारती मधोक, एवं निदेशिका अमृता बर्मन के उत्साह पूर्ण उद्बोधन से किया गया। इस कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अभिभावकों एवं छात्राओं ने सर्वप्रथम मेलोडी का भ्रमण किया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया। जहां पर अभिभावकों के स्वागतार्थ स्थान निर्धारित किए गए थे। मेलोडी में ही अभिभावकों एवं छात्राओं को फ्रेंडशिप बैण्ड दिया गया। तत्पश्चात छात्र- छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने विशेष स्थानों पर जाकर सेल्फी ली। कोलोजियम में पहुंचकर छात्र छात्राओं ने अनेक प्रकार के क्रीड़ाओं एवं अन्य खेलों का भी आनन्द प्राप्त किया। अंत में लकी ड्रा कूपन के माध्यम से विजेता छात्र-छात्राओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अन्त में सनबीम शिक्षक समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोक, अध्यक्षा भारती मधोक, निदेशिका अमृत बर्मन, मानक निदेशक हर्ष मधोक,सनबीम वरूणा स्कूल की प्रधानाचार्या एवं कैंपस हेड डॉक्टर अनुपमा मिश्रा एवं सनबीम इंटरनेशनल वरूणा की प्रधानाचार्या करिश्मा शाह खन्ना ने सभी सम्मानित अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x