Follow us on

सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।

Share this post:

 सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह और क्षेत्रीय वन अधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा,रेंज जमानियां ने संयुक्त रूप से विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया। प्रत्येक वर्ष विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण क्लब के छात्र छात्राओं द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। एक पेड़ मां के नाम,अभियान के अन्तर्गत विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन ने एक पेड़ अपनी मां के नाम पर भी रोपित किया। इसी क्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी, रेंज जयशंकर प्रसाद वर्मा, अशोक यादव उप-क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत यादव उप -क्षेत्रीय वन अधिकारी, पुनीत कुमार वन दरोगा के दिशा-निर्देशन में सनशाइन पब्लिक स्कूल के पर्यावरण क्लब के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत एक जन जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, निर्देशिका श्रीमती पूजा सिंह और प्रधानाचार्य श्री ए.के.बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में वृक्षों की उपयोगिता और उनके महत्व को उद्धृत करने वाले बैनर और पोस्टर लेकर छात्र छात्राओं ने क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा चिन्हित क्षेत्र कसेरा माइनर के आस पास की खाली पड़ी जमीन में लगभग 200 से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया गया। उनके इस कार्य में वन विभाग, रेंज जमानियां के क्षेत्राधिकारी और अन्य कर्मचारीगण ने अपना भरपूर सहयोग और समर्थन देते हुए छात्र छात्राओं की पहल की सराहना किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। वृहत् वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन विद्यालय के शिक्षक महेश्वर नाथ सिंह और सदरे आलम अंसारी ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x