Follow us on

सपा कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राज नारायण की पुण्य तिथि मनाया

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — समाजवादी पार्टी के अर्दली बाजार स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को गरीबों, मजलूमों एवं किसानों के मसीहा समाजवादी चिंतक लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोक बंधु राज नारायण जी के जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। बिचार गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण जी समाजवादी नेता थे। वह हमेशा आम आदमी के हितों की बात करते थे। भारतीय लोकतंत्र व राजनीति में इनकी बेहतरी के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि राज नारायण जी एक महान समाजवादी नेता स्वतंत्रता सेनानी और चिंतक थे, जिन्हें लोकबंधु के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की राजनीति में समाजवादी विचारधारा को बढ़ावा दिया। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा की राजनारायण जी भारतीय राजनीति के कबीर और इमरजेंसी के नायक थे। वे समानता, सामाजिक न्याय और समावेशिता के मूल्यों के प्रतीक थे। उनकी याद में उनके विचार और कार्य आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने एवं संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. उमाशंकर सिंह यादव, गोपाल पाण्डेय, हीरु यादव,दीप चंद्र गुप्ता, रामकुमार यादव, धर्मवीर पटेल, दुर्गा यादव, काशीनाथ, राजेंद्र प्रसाद यादव, शिव प्रसाद गौतम,अयाज खान, अजय यादव, कमलाकांत प्रजापति, विनोद सिंह, विनोद शुक्ला, सतीश यादव आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights