वाराणसी — आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अब गंभीर होकर सक्रिय हो गई है। अपने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को एलर्ट मोड में कर दिया गया। एसआईआर फार्म को लेकर सपा प्रमुख ने कड़े निर्देश लखनऊ में देने से कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई है। उसका नतीजा है कि सपाई अब एसआईआर फार्म भरवाने को लेकर गंभीर हैं। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर अपने सम्पूर्ण परिवार सहित क्षेत्र के लोगों का एफआईआर फार्म भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध करवाया।इस दौरान सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए,वोट को चोरी से बचाने हेतु प्रथम चरण में क्षेत्रीय लोगों व परिवार के सभी पात्र परिजनों का एसआईआर फार्म भरवाकर जमा कराया गया है। उन्होंने कहा की तृतीय चरण में एसआईआर फार्म मुहल्लेवार कैंप लगाकर कराया जाएगा। उन्होंने आमजन से फार्म को अवश्य भरने का अपील करते हुए स्वयं अपने संपूर्ण परिवार के पात्र परिजनों का फॉर्म भरवाकर आम जनमानस को संदेश दिया
सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने सभी परिजनों का एफआईआर फार्म भरवाकर दिया संदेश
Share this post:
लेखक के बारे में
Arvind Rai
Kashideep vision एक विश्वसनीय और तेज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाने का प्रयास करता है। हमारा उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी देना है।