Follow us on

समय सीमा में संतुष्टिपरक हो फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण- सत्येन्द्र कुमार

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अधिकारी शिकायतों को केवल निस्तारित न करें, बल्कि समस्या का स्थायी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई पूर्ण की जाए और शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। जनता दर्शन में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x