Follow us on

सम्भागीय कृषि परीक्षण केन्द्र पर कृषि सखियों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 03 फरवरी 2026 मंगलवार को संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र वाराणसी पर नेशनल प्रोजेक्ट आन स्वाइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी कार्यक्रम के अंतर्गत तकनीकी कार्मिकों एवं कृषि सखियों का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उप कृषि निदेशक शोध शिव कुमार के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारी गण के रूप में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह द्वारा मृदा एवं पर्यावरण को बनाए रखने के लिए यूरिया, डीएपी एवं अन्य रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर वैकल्पिक उर्वरक नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों युक्त नैनो उर्बरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।उप कृषि निदेशक वाराणसी अमित जायसवाल के द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे डिजिटल क्राप सर्वे,फार्मर रजिस्ट्री आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी।भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम एवं खेत तालाब के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही कृषि बिज्ञान केन्द्र कल्लीपुर के वैज्ञानिक डा.प्रतिक्षा सिंह किचेन गार्डन एवं बागवानी के बिषय में डा.पूजा सिंह के द्वारा पशुपालन के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी दी गयी।उप कृषि निदेशक शोध शिव कुमार के द्वारा आते हुए समस्त प्रशिक्षणार्थियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ के बारे में जानकारी दिया गया एवं सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र पर आयोजित परीक्षण/प्रदर्शन के बिषय में विस्तार से चर्चा की गयी एवं नयी बीज उत्पादन तकनीकी से सम्बन्धित जानकारी दिये।इस प्रशिक्षण का संचालन डा.दुर्गेश सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में सन्ध्या फारिया ग्रुप ए, विनोद कुमार सोनकर, प्रक्षेत्र अधीक्षक सुनील कुमार वनस्पति प्रभारी के साथ सैकड़ों प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग कर जानकारी प्राप्त किया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x