*गोंड समाज महासभा सर्किल कमेटी उगली के अध्यक्ष संग्राम सिंह भलावी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष काशी राम अड़माचे बने*उगली:- दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को गोंड समाज महासभा सर्किल कमेटी उगली, तहसील केवलारी, जिला सिवनी की बैठक ग्राम सरेखाकलां में श्री संग्राम सिंह भलावी के निज निवास में आयोजित की गई। उक्त बैठक का शुभारंभ प्रकृति शक्ति फड़ापेन गोंगो के साथ गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती की अध्यक्षता में एवं केवलारी ब्लॉक कार्य अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह परते,उगली सर्किल कमेटी के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद परते, कार्य अध्यक्ष श्री रविंद्र उइके, सेक्टर कमेटी उगली के अध्यक्ष श्री सहत लाल सरुते, सरेखाकलां सेक्टर कमेटी के अध्यक्ष श्री चेतन सिंह परते, पांडिया छपारा सेक्टर कमेटी के अध्यक्ष श्री शाह सिंह उइके, कार्य अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह मर्सकोले सहित सर्किल, सेक्टर, ग्राम कमेटी के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में प्रस्तावित विषयों पर विस्तार से परिचर्चा के साथ की गई और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गएसर्वप्रथम सर्किल कमेटी उगली की आय व्यय की जानकारी उपस्थित सगा समाज को दी गई, जिसमें कुछ जानकारी अपूर्ण होने की दशा में पुनः आगामी बैठक में पूर्ण व विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने को कहा गया। सर्किल कमेटी, सेक्टर कमेटी, ग्राम कमेटी को सामाजिक न्याय हेतु प्राप्त आवेदन का निराकरण हेतु बैठक शुल्क का निर्धारण किया गया । जिसमें सर्किल कमेटी को प्राप्त आवेदन का बैठक शुल्क जो सर्किल कमेटी के अंदर के लिए 3000/- व सर्किल कमेटी के बाहर के प्रकरणों के निराकरण के लिए 5000/- , और सेक्टर कमेटी को प्राप्त आवेदन का बैठक शुल्क 2000/- ग्राम कमेटी को प्राप्त आवेदन का निराकरण हेतु बैठक शुल्क 500/- रुपये निर्धारण किया गया, वहीं बैठक सूचना प्रसारण के वालियंटर को भी 500/- प्रति बैठक देना भी तय किया गया। कमेटियों को प्राप्त बैठक शुल्क, न्याय शुल्क से प्राप्त राशि संगठन के बैंक खाते में जमा करने और आहरण कर खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया गया। एक समाज, एक रिवाज, एक आवाज बनाने संगठन के उद्देश्य को धरातल साकार करने और रुढ़ी परंपरा का परिपालन करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से सर्किल कमेटी उगली का पुनर्गठन किया गया जिसमें संरक्षक सर्व श्री जगदीश प्रसाद परते (मेंहगाटोला), श्री ठाकुर जयपाल सिंह उइके (पांडीवाड़ा), श्री करतार सिंह उइके (नसीपुर) , अध्यक्ष श्री संग्राम सिंह भलावी (सरेखाकलां), कार्यवाहक अध्यक्ष श्री काशी राम अड़माचे (बाकल), उपाध्यक्ष श्री सुरेश मर्सकोले (रचना टोला), श्री रविंद्र उइके (पिपरिया), श्री श्याम सिंह वट्टी (पीपरदौन) ,सचिव श्री देवेन्द्र उइके (कातोली), सह सचिव श्री मनोज कुमार मर्सकोले (सरेखाकलां), कोषाध्यक्ष श्री नीरज उइके (गोरखपुर), कार्यकारिणी सदस्य- श्री हरिप्रसाद भलावी (पौड़ी), श्री दलपत सिंह मरावी (बावली), श्री दुर्गा प्रसाद पंद्रे (बीयरटोला, दामीझोला), श्री महारु सिंह उइके (पांडीवाड़ा) वालियंटर श्री रुप लाल तेकाम (बाकल) को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती सहित उपस्थित सभी ने हल्दी चांवल का तिलक वंदन कर नियुक्त पत्र देकर स्वागत सम्मान किया और गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश द्वारा प्रकाशित गोंडी कैलंडर 2026 व गोंड समाज का सामाजिक दर्शन पुस्तक भेंट किया गया।