95 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा वाहिनी मुख्यालय पहाड़ियां, वाराणसी में दिनांक 26/11/2025 को संविधान दिवस को संवैधानिक मूल्यों के राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया गया तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर इसकी शपथ ली गयी l
उक्त समारोह में वाहिनी के कमांडेंट श्री राजेश्वर एस बालापुरकर, द्वितीय कमान अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह और श्री आलोक कुमार, अन्य अधिकारियों तथा वाहिनी के कार्मिकों की उपस्थिति रही l
इसी क्रम में कमांडेंट 95 द्वारा उपस्थित सभी कार्मिकों को सम्बोधित करते हुये भारतीय संविधान की इतिहास व निर्माण के बारे में बिस्तारपूर्वक बताया गया तथा सामाजिक जीवन में इसके महत्व के बारे मे जानकारी दी गई l
साथ ही बताया गया की यह अवसर भारत द्वारा संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि का प्रतीक है जिसे सभी को अपनाना चाहि l