सामाजिक संस्था अभिनव विचार मंच के तत्वाधान मे महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंत 23 जनवरी के उपलक्ष्य मे आज संस्था के अध्यक्ष अमूल्य चंद्र सिन्हा के तपोवन स्थित आवास पर नेता जी को याद करते हुए उन्हें युग पुरुष कहा गया. देश की आजादी मे नेताजी के अप्रतिम योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर उपस्थित संस्था सदस्यों मे त्रिलोकी प्रसाद एडवोकेट, नुरुल शेख, शब्बीर खां,सपन सिन्हा, विनोदानंद तिवारी,पार्थ सिन्हा आदि प्रमुख रहे.
नोट – आज बसंत पंचमी होने की वजह से संस्था द्वारा आयोजित विद्यालयों की रैली और खेलकूद प्रतियोगिताये कल यानि 24 जनवरी को सम्पन्न होंगी.
कार्यक्रम स्थल – नगर निगम ज़ोनल ऑफिस स्थल (पूर्व नगर पालिका परिषद).
Post Views: 74