Follow us on

सारनाथ पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने,धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी— जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत युवती के साथ दुष्कर्म करने, धमकी देने वाले अभियुक्त विक्की चौहान पुत्र आजाद चौहान निवासी जे 53 चौकाघाट काली मंदिर के पास जैतपुरा वाराणसी को आज बुधवार को पूर्वान्ह में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के संबंध में थाना अध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया की मंगलवार को वादी पिड़िता द्वारा सारनाथ पर प्रतिवादी द्वारा‌ वादिनी को काम दिलाने के बहाने अपने घर पर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने, वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर अभियुक्त विक्की चौहान को सारनाथ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 376,323 व 67 ए आईटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, का0 रमन कुमार,का0 पवन कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x