Follow us on

सारनाथ पुलिस ने सौ ग्राम हेरोइन संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी — जनपद में गांजा,शराब तस्करी, हेरोइन तस्करी आदि मादक पदार्थों की आपूर्ति पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पवन कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सिंहपुर के नवनिर्मित प्लाटिंग के पास से देर रात को सौ ग्राम हेरोइन व 300/नगदी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम नत्थू राजभर पुत्र स्व. मुकुंद राजभर निवासी पैगंबरपुर पंचकोशी थाना सारनाथ वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सारनाथ थानाध्यक्ष पवन कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 दुर्गेश सिंह, उ0 नि0 बुद्धराज,का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता के रिपोर्ट वाराणसी 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights