Follow us on

सिंधोरा पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, दोस्त की हत्या करने वाले अभियुक्त

Share this post:

पुलिस कार्यालय गोमती जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

प्रेसनोट

दिनांक : 25.01.2026

*विषयः– थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, दोस्त की हत्या करने वाले अभियुक् वीरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रस्सी तथा मृतक का आधार कार्ड सहित पहचान से संबंधित आईडी कार्ड बरामद।*दिनांक 08.01.2026 को थाना सिंधोरा क्षेत्रान्तर्गत महागाव मढ़ई ग्राम सभा के पोखर के पास एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र लगभग 30 वर्ष) का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने देखा कि शव पास स्थित बाग में पड़ा था तथा मुंह एवं नाक से खून निकला हुआ प्रतीत हो रहा था, जिससे मृत्यु प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हुई।

शव की तलाशी में एक बैग से आई-कार्ड बरामद हुआ, जिस पर मृतक का नाम आफताब आलम पुत्र कलामुद्दीन, पता रामपुर, के.एच. कार्ड संख्या P-110 तथा कंपनी का नाम सिद्धार्थ ऑटोमेटिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अंकित था। बाद में शव की शिनाख्त आफताब आलम पुत्र कलामुद्दीन आलम, निवासी जहाँगीरपुर, सुहाई, साहपुर, थाना-बनियापुर, जिला-छपरा, बिहार के रूप में हुई। थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई। पोस्टमार्टम उपरान्त शव परिजनों को सौंपा गया, जिसे वे अपने पैतृक गाँव छपरा, बिहार ले जाकर अंतिम संस्कार किए।

दिनांक 21.01.2026 को मृतक के परिजनों द्वारा थाना सिंधोरा पर उपस्थित होकर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि अंतिम संस्कार के पश्चात मृतक के बैंक खाते का विवरण प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 06.01.2026 को ₹500/- रुपये वीरेंद्र नामक व्यक्ति को ट्रांसफर किए गए थे। दिनांक 07.01.2026 को बजुरी रोड, पाण्डेयपुर स्थित एटीएम से ₹1000/- रुपये तथा उसी एटीएम से पुनः ₹500/- रुपये निकाले गए। इसके उपरान्त दिनांक 08.01.2026, अर्थात शव बरामदगी के दिन ही, मृतक के खाते से ₹40,000/- रुपये यू.पी.आई. के माध्यम से वीरेंद्र के खाते में ट्रांसफर किए गए तथा शेष बची धनराशि ₹779/- रुपये भी उसी दिन ट्रांसफर कर दी गई।

परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0016/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री आकाश पटेल द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सिंधोरा एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।**इसी क्रम में आज दिनांक 25.01.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा सर्विलांस की सहायता एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र लालबहादुर यादव, निवासी ग्राम लश्करपुर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष, को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।*पूछताछ के दौरान अभियुक्त उपरोक्त से कड़ाई से तथा बैंक स्टेटमेंट, सीडीआर एवं लोकेशन आदि दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह तथा आफताब, निवासी छपरा (बिहार), पूर्व में बंगलौर में एक साथ काम करते थे एवं साथ रहते थे। वहाँ कार्य करने के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, तथा आफताब अभियुक्त के साथ मजाक उड़ाता रहता था, जिससे अभियुक्त को काफी आत्मग्लानि होती थी। इसी कारण अभियुक्त ने आफताब से बदला लेने का निश्चय किया। 

इसके बाद मैं मौके की तलाश में था। दिनांक 07.01.2026 को आफताब ने बताया कि वह अपने गाँव छपरा, बिहार से बनारस ट्रेन से आ रहा है। मैंने अपने एक दोस्त को अपने साथ मिला लिया तथा मौका पाकर उसे बहला-फुसलाकर रात में मैं अपने दोस्त के साथ आफताब को लेकर ग्राम महगाँव में एक सुनसान जगह पर आया और फिर हम दोनों ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी तथा मृतक का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, पैन कार्ड, कंपनी का आई-कार्ड एवं कांट्रेक्टर आईडी कार्ड बरामद किया गया। घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

*बरामदगी का विवरण :*

1. हत्या में प्रयुक्त 01 अदद रस्सी

2. मृतक का आधार कार्ड

3. एटीएम कार्ड

4. मोबाइल फोन

5. पैन कार्ड

6. इम्प्लाई आई-कार्ड

7. कांट्रेक्टर आईडी कार्ड

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*:

1. मु0अ0सं0 0174/2021 धारा 147, 148, 149, 302, 34, 504, 506 आईपीसी, थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 193/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 307 आईपीसी, थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

3. मु0अ0सं0 48/2025 धारा 351(4), 352 बीएनएस, थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

4. मु0अ0स0 01/2022 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट, थाना चोलापुर वाराणसी ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*

1. प्र0नि0 ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी, थाना सिंधोरा

2. उ0नि0 रोहित कुमार, थाना सिंधोरा

3. उ0नि0 अंकित सिंह, थाना सिंधोरा

4. हे0का0 शिवशंकर सिंह चौहान, थाना सिंधोरा

5. हे0का0 राकेश राम, थाना सिंधोरा

6. का0 संतोष कुमार, थाना सिंधोरा

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights