Follow us on

सिगरा पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर को दबोचा, चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद

Share this post:

रवि शंकर राय की रिपोर्टवाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जो सिगरा, भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्रों से चोरी हुई थीं।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश कुमार वर्मा (30 वर्ष), निवासी ग्राम मझवा, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे 19 जुलाई को लहरतारा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसके खिलाफ दर्ज कई वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर वाराणसी और भदोही में वाहन चोरी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामद सभी मोटरसाइकिलों को उनके संबंधित मुकदमों से जोड़ा गया है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x