Follow us on

सिगरा पुलिस ने गुमशुदा को बिहार से खोजकर किया परिजनों को सुपुर्द 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट के निर्देशानुसार अपनों से बिछड़े व राह भटकने‌ वाले गुमशुदा लोगों के अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त ईशान में सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा 13 फरवरी 2026 को घर से नाराज होकर निकली गुमशुदा के परिजनो द्वारा दी गयी गुमशुदगी की तहरीर के आधार पर जगह की गई पूछताछ, मोबाइल फोन का शुभारम्भ लोकेशन और सर्विलांस के माध्यम से सूचना प्राप्त करते हुए उप निरीक्षक दुर्गा प्रसाद व म0उ0नि0 डाली साहू की टीम द्वारा बिहार पहुंच कर जनपद बिहार के सुसंड क्षेत्र में गुमशुदा की सहेली के घर पहुंचकर बरामद कर लिया। गुमशुदा से पूछताछ करने के उपरांत उसे वापस सिगरा थाना लाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा महिला को पाकर परिजन बहुत खुश हुए और सिगरा पुलिस को इस सराहनीय खोज के लिए भूरि- भूरि प्रशंसा करते धन्यवाद दिया।इस सराहनीय बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 दुर्गा प्रसाद, उ0नि0 डाली साहू आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x