वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट,छिनैती आदि पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा सम्पूर्णानंद स्टेडियम के पीछे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से पीतल चोरी करने वाले चोर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से 7 पीतल की गुल्ली, पोसिलीन की इंसुलेटर टुकड़ी में, तीन मेटल क्लैंप व पांच स्क्रू आदि बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए चोर का नाम राहुल केसरी पुत्र मोहन केसरी निवासी भेलूपुर पानी की टंकी थाना भेलूपुर बताया गया। गिरफ्तार चोर को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ मे बताया कि 18 अप्रैल को सनबीम स्कूल नगर निगम सिगरा स्टेडियम के पीछे स्थित केवीए परिवर्तक पर लगे टैलेंनिस यूनिट पर लगे पीतल के सामान को मैं और मेरा साथी गणेश पुत्र परसन्ना निवासी पानी टंकी भेलूपुर तोड़कर निकाल रहे थे कि एक व्यक्ति जो की विद्युत विभाग का कर्मचारी था के द्वारा मुझे पकड़ लिया गया और मेरा एक साथी भाग गया। यह जो सामान मेरे पास है यह वही चोरी का समान है, तथा कुछ सामान मेरा साथी गणेश पुत्र परसन्ना लेकर भाग गया है। सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार चोर को भा0द0वि0 की धारा 303(2),317(2),बीएन एस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।बताया कि अभियुक्त पर पहले से ही भेलूपुर में दो और सिगरा में एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पंकज पाण्डेय, उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरी, उ0नि0 अभय गुप्ता,आरक्षी पंकज यादव आदि शामिल रहे।