वाराणसी थाना सिगरा पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को 10.2 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त महोदय के अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई दिनांक 02/01/2026 को थाना सिगरा की पुलिस टीम मुख्यमंत्री महोदय के आगमन की तैयारी के सिलसिले में क्षेत्र का दौरा कर रही थी पिलर नंबर 42 के पास, चौकी रोडवेज के पीछे ट्रांसफार्मर के समीप, एक व्यक्ति को सफेद-काला चितकबरा झोला लेकर खड़े देखा गया। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया पकड़े गए व्यक्ति के झोले से 51 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) ‘विंडीज लाइम स्पीड ब्रांड की देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा करीब 10.2 लीटर थी उसके पास शराब ले जाने का कोई अधिकृत परमिट नहीं था।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रमेश दुबे (30 वर्ष), पुत्र शेष नारायण दुबे, निवासी ग्राम बौनापुर कौड़िया थाना कौड़िया जनपद गोंडा के रूप में हुई है पूछताछ में उसने बताया कि वह रेलवे स्टेशन परिसर में शराब बेचने जा रहा था और पुलिस को देखकर डर से भागने लगा।इस मामले में थाना सिगरा में मुकदमा अभियोग संख्या 001/2026, धारा 60 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त रमेश दुबे पर पहले भी जनपद गोंडा के थाना मनकापुर में बीएनएस की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज है।गिरफ्तारी अभियान में शामिल टीम यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में हुई। सीधे कार्रवाई में शामिल टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा संजय कुमार मिश्र उ0नि0 कुमार गौरव सिंह चौ०प्र० रोडवेज थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी का0 संतोष कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी का0 अंकित कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी का0 गोविन्द कुमार शामिल थे