Follow us on

सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन में किसान दिवस का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। सभागार में किसान दिवस के साथ-साथ सब मिशन आन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन योजना एवं कृषि से संबद्ध विभागों की गतिविधियों हेतु केसीसी ऋण के लिए स्केल आफ फाइनेंस निर्धारित करने हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कृषि विभाग के साथ-साथ पशुपालन विभाग, दुग्धशाला विभाग, सिंचाई खंड जौनपुर, नलकूप, लघुडाल नहर खंड, बन्धी प्रखंड, लघु सिंचाई विभाग, उद्यान, सहकारिता, रेशम, वन विभाग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, गन्ना विभाग, केवीके के वैज्ञानिक, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जनपद के समस्त विकासखंडों से कृषको द्वारा हिस्सा लिया गया। मंच का संचालन उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल द्वारा किया गया। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह द्वारा विभिन्न फसलों पर वित्तमान निर्धारण के संबंध में कृषकों को विस्तार से अवगत कराते हुए विभिन्न फसलों की लिस्ट सभी किसानों को उपलब्ध कराया गया तथा किसानों से वास्तविक लागत के बारे में पूछा गया ताकि उसी के हिसाब से विभिन्न फसलों का वित्त मान निर्धारण किया जा सके। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा ससामयिक फसलों पर जानकारी देते हुए खरपतवारों के लिए मेटा सल्फो सल्फ्यूरान उपयोग करने एवं गेहूं में बाली बनते समय माइक्रो न्यूट्रिएंट बोरान एवं पोटाश का प्रयोग करने के साथ ही जैविक प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु अनुरोध किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा क्षेत्र में पशुओं के लिए एंबुलेंस सुविधा के बारे में तथा उसका टोल फ्री नंबर 1962 के बारे मे बताया गया। जिस पर डायल करने से पशुओं के इलाज के लिए उनके घर पर एंबुलेंस जाएगी। पशुओं का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। कृषक गोपाल नारायण सिंह चिरईगांव द्वारा बताया गया की छाही गोपपुर में धान क्रय सेंटर नहीं बनाया गया है। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया की चिरईगांव में गौरा कला, नारायणपुर एवं जाल्हूपुरा में तीन केंद्र संचालित हैं। कृष्णानंद पंडित हरहुआ द्वारा सूर्य घर से संबंधित शिकायत की गई। कृष्णनन्द पांडे हरहुआ द्वारा केसीसी की लिमिट 3 लाख के स्थान पर 5 लाख कराए जाने के लिए कहा गया। कृषक सुभाष चंद्र द्वारा धान के केंद्र पर बोरा उपलब्ध ना होने हेतु कहा गया। सामूहिक कृषकों के द्वारा बताया गया कि सागौन का पेड़ काटने पर 1140 रुपए जमा करना होता है जिसे वापस कराया जाए। उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले किसान दिवस में 6 शिकायतों के बारे में कृषकों को अवगत कराते हुए उनका निस्तारण करने के बारे में बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समय से फार्मर रजिस्ट्री करवायें। पीएम किसान के ऐसे 74,000 किसान अपने जिले में हैं जिसकी अभी तक फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं करायी गई है।नहीं कराने पर एक अप्रैल से पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिल पाएगी। साथ ही यह भी बताया कि 15 से 20 हजार किसानो का डाटा ऐसे हैं, जो बिल्कुल सही हैं। 10000 किसानो के नाम आदेश में है, जो कि लेखपाल के द्वारा बोला गया है कि इसको सही कर दिया गया है। 25 से 30 हजार नाम मैच स्कोर लेखपाल द्वारा सही किया जा रहा है। आने वाले समय में फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी से सभी योजनाएं लिंक हो जाएंगी। इसलिए समस्त कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री के साथ ही फैमिली आईडी बनाने हेतु भी अनुरोध किया गया।फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी ना बनाने वाले कृषकों को 01 अप्रैल 2026 से अन्य विभाग की योजनाओं के साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा। अन्त में उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल द्वारा किसान दिवस में आए हुए सभी विभागों के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights