सेंट्रल पब्लिक स्कूल में गाजीपुर पब्लिक एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय चेस एवं कैरम प्रतियोगिता (30 नवम्बर व 1 दिसम्बर 2025) का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया
जमानियां। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में गाजीपुर पब्लिक एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय चेस एवं कैरम प्रतियोगिता (30 नवम्बर व 1 दिसम्बर 2025) का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव पाण्डेय (अंडर सेक्रेटरी, सीबीएसई भारत) ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में जिले के 13 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रेशु जालान ने सभी विशिष्ट अतिथियों को अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन से जगदीश कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, नदीम अहमदी, अमित सिंह, प्रकाश यादव, प्रफुल्ल सिंह, सुभाष कुशवाहा, हर्ष राय, सुरेन्द्र यादव, कन्हैया यादव एवं राकेश वर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया