Follow us on

सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका

Share this post:

सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) वाराणसी द्वारा आयोजित शीतकालीन लघु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 25 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, लोअर परेल स्टेशन, मुंबई में सफलतापूर्वक किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 25 दिसंबर 2025 को कोर कमांडर एवं उप मुख्य सामग्री प्रबंधक, इंपोर्ट/ डीज़ल श्री अभिषेक पांडेय द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर श्री पांडेय ने सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के सदस्यों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन, प्राथमिक सहायता तथा मानवीय सेवा के क्षेत्र में निष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण स्वयंसेवकों को वास्तविक आपात परिस्थितियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शिविर के दौरान एम्बुलेंस सेवा से जुड़े श्री शंभु कुमार डे, श्री राज कुमार पटेल एवं श्री सूरज पांडेय की सक्रिय सहभागिता रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, स्टेचर ड्रिल, टीमवर्क, अनुशासन तथा प्राथमिक सहायता से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी स्वयंसेवकों ने टीम भावना के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर का विधिवत समापन 28 दिसंबर 2025 को सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के कोर कमांडर मेडिकल एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार द्वारा कैंप फायर के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. देवेश कुमार ने प्राथमिक सहायता एवं आपात चिकित्सा सेवाओं से संबंधित एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने मानवता की सेवा में सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए स्वयंसेवकों के समर्पण को अनुकरणीय बताया।यह प्रशिक्षण शिविर न केवल स्वयंसेवकों की दक्षता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि रेल परिसरों एवं आम जनमानस को आपात परिस्थितियों में त्वरित, प्रभावी और सुरक्षित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।उल्लेखनीय है कि सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा समय-समय पर आयोजित ऐसे प्रशिक्षण शिविर संगठन की समाज सेवा, मानव कल्याण और आपदा प्रबंधन के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x